Wednesday, July 27, 2011

फेसबुक पर उपलब्ध है मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा

रांची, झारखंड के मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा सूबे के विकास और आम लोगों की कठिनाइयों तथा समस्याओं को समझने के लिए नई तकनीक का भरपूर इस्तेमाल कर रहे हैं। मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने जहां विकास के मुद्दे पर आम लोगों से अपने ई-मेल के माध्यम से सुझाव मांगे हैं, साथ ही वे फेसबुक पर भी उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा फेसबुक के माध्यम से आम लोगों से जुड़ कर राज्य को वास्तविक समस्याओं को समझने और उसके समाधान की दिशा में लगातार प्रयासरत है।
बताया गया है कि मुख्यमंत्री सचिवालय में अभी एक ऐसा सेंटर विकसित किया जा रहा है, जहां राज्य भर से कोई भी व्यक्ति सीधे फोन पर अपनी समस्या या शिकायत दर्ज करा सकेगा और यह रिकार्ड हो जाएगा। बाद में मुख्यमंत्री खुद इन मामलों पर सीधी कार्रवाई करेंगे। इधर, पूर्व मुख्यमंत्री और झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी सोशल नेटवर्किंग साइट के माध्यम से आमजनों से जुटे हैं। राज्य के जो नेता फेसबुक पर उपलब्ध है, उनमें सबसे अधिक फालोवर बाबूलाल मरांडी के है, जबकि उनके ठीक पीछे भाजपा नेता और पूर्व विधायक सरयू राय हैं। सरयू राय के फेसबुक से 4535 लोग जुड़े हैं। जबकि भाजपा नेता अजय मारू के साथ फेसबुक में 1698 लोग जुड़े हैं। उधर, लगातार दो वर्षाेंं से सुखाड़ झेलने के बाद इस बार कई इलाकों में भारी बारिश से उत्पन्न आपदा से निपटने के लिए प्रयासरत झारखंड के आपदा मंत्री गोपाल कृष्ण उर्फ राजा पीटर अपनी जिम्मेवारी को सही तरीके से निपटाने के लिए नई तकनीकी का भरपुर इस्तेमाल कर रहे हैं।
आपदा मंत्री विभाग से संबंधित आम लोगों की परेशानियों को समझने के लिए फेसबुक पर उपलब्ध है और फेसबुक पर मिलने वाली शिकायतों के निदान के प्रति भी वे त्वरित कार्रवाई करते हैं। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर आपदा मंत्री सुबह-शाम अपटेड है। राजा पीटर से साइट पर करीब साढ़े तेरह सौ लोग जुड़े हैं। इसके अलावा पत्रकार बलवीर दत्त से 401, विष्णु राजगढ़िया से 1439, प्रदीप बलमुचू से 230 लोग जुड़े हैं। केन्द्री मंत्री सुबोधकांत सहाय और राज्य सभा सांसद परिमल नथवाणी भी फेसबुक पर उपलब्ध हैं।

No comments:

Post a Comment